फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Violence: Questions on police action in lockup, BJP MLA says return gift to rebels

सहारनपुर हिंसा: लॉकअप में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, भाजपा विधायक बोले- बलवाइयों को 'रिटर्न गिफ्ट'

Sat, 11 Jun 2022 05:57 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

सहारनपुर में अधिकारियों और पुलिस के समय से एक्शन में आने और अमनपसंद लोगों के प्रयास की वजह से दंगा  टल गया। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब लॉकअप में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं देवरिया से भाजपा विधायक ने इसे बलवाइयों का रिटर्न गिफ्ट बताया है।

विज्ञापन
Saharanpur Violence: Questions on police action in lockup, BJP MLA says return gift to rebels
वायरल वीडियो में लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के दौरान हुए बवाल के मामले में शनिवार को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो उपद्रवियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया। प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लॉकअप में पुलिस कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो गए है। 

विज्ञापन


देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इसे बलवाइयों का रिटर्न गिफ्ट बताया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बवाल के बाद का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिसकर्मी आरोपियों को लॉकअप में डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सहारनपुर का बताया जा रहा है। इसी वायरल वीडियो पर भाजपा विधायक ने भी टिप्पणी की है। हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।  
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस इस मामले में अब तक 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बवाल में शामिल दो उपद्रवियों के अवैध रूप से बने मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल में शामिल दो आरोपियों को वीडियो फुटेज के जरिए चिन्हित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दंगे की आग में झुलसने से बच गया अमन का शहर सहारनपुर, अधिकारियों ने दिखाई सूझबूझ तो दुकानदारों ने धैर्य

बवाल करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन रासुका की कार्रवाई करेगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


उन्होंने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। बवाल के मामले में अभी तक कुल 64 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस तरह हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उससे तो यही लग रहा है कि उन्होंने पहले से ही इसकी योजना बना रखी थी। इसी कारण शुक्रवार सुबह से ही लोहानी सराय, वुड कार्विंग मार्केट, नखासा बाजार बंद था। यहां तक की महानगर में इस क्षेत्र के सभी बाजारों में भी मुस्लिमों की दुकानें बंद थीं। जिससे चर्चा सुबह से ही आम हो गई थी। बाजारों के दुकानदार भी कुछ बवाल होने से आशंकित दिखाई दे रहे थे, मगर पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग इससे अनजान बना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed