फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Dies by Suicide After Argument Over Music System Demand in Brahmpuri

Meerut: पति ने म्यूजिक सिस्टम नहीं खरीदा, गुस्से में पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, बिलखता रहा 5 माह का मासूम

Wed, 03 Dec 2025 10:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 03 Dec 2025 10:30 AM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में  सोनिया(24) ने पति से म्यूजिक सिस्टम न मिलने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति रसोई में बच्चे को संभाल रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन
Meerut: Woman Dies by Suicide After Argument Over Music System Demand in Brahmpuri
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुरा निवासी सोनिया (24) ने चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सोनिया अपने पति कपिल से म्यूजिक सिस्टम लाने की मांग कर रही थी। इस बात को लेकर उसका कपिल से झगड़ा भी हुआ था। घटना के वक्त सोनिया ने कपिल को रसोई में भेज दिया था।

विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के अनुसार भगवतपुरा गली नंबर दो निवासी कपिल मजदूरी करता है। पांच साल पहले उसकी शादी बागपत जिले के कब्जा टटीरी निवासी सोनिया के साथ हुई थी। काफी मन्नत के बाद पांच महीने पहले उनके बेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि सोनिया काफी दिनों से कपिल से म्यूजिक सिस्टम की मांग कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उसका कहना था कि वह बड़े कॉलम (स्पीकर) में गाने सुनना चाहती है इसलिए उसे बड़ा म्यूजिक सिस्टम चाहिए। जबकि कपिल अभी इसे खरीदने में असमर्थता जता रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।

सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि मंगलवार शाम को कपिल काम से लौटा। इस दाैरान उसका बेटा रो रहा था। उसने जब सोनिया से इस बारे में पूछा तो उसने दूध गरम करके लाने की बात कही। इस पर कपिल बेटे को लेकर रसोई में चला गया। इसी दौरान सोनिया कमरे में गई और दरवाजा बंद करके चुनरी का फंदा लगाकर उस पर लटक गई।

कुछ देर बाद जब कपिल ने सोनिया को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। उसने कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। कपिल की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर सोनिया को नीचे उतारा मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सीओ ने बताया कि सोनिया के मायके वालों को भी माैके पर बुला लिया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में अभी मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed