{"_id":"5d00c168bdec2207284227dd","slug":"meerut-woman-died-in-hospital-family-accused-doctor-for-negligence-in-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Wed, 12 Jun 2019 02:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत होने पर बखेड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं डॉक्टर मौके से फरार है।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद दयावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डिलीवरी होने के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल के डॉ निरिप्पन शर्मा के खिलाफ तहरीद देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं हंगामा बढ़ता देख अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन