फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Brutally Attacked, Attempt to Kidnap Minor Girl in Sardhana

Meerut: सरधना में किशोरी के अपहरण का प्रयास, मां पर फरसे से हमला कर आरोपी फरार, हालत नाजुक

Thu, 08 Jan 2026 11:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 11:57 AM IST
सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में महिला से मारपीट कर फरसे से हमला किया गया और किशोरी के अपहरण का प्रयास किया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Woman Brutally Attacked, Attempt to Kidnap Minor Girl in Sardhana
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना  थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में गुरुवार सुबह महिला से मारपीट और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अभद्रता के विरोध पर हमला
पीड़ित पक्ष के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे महिला अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान रजबहे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला और किशोरी के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन

फरसे से सिर पर किया वार
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के सिर पर फरसे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

किशोरी को जबरन ले गए आरोपी
आरोप है कि महिला के घायल होने के बाद आरोपी नाबालिग किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, मोदीपुरम (मेरठ) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed