Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman Alleges physical Exploitation by Man Who Befriended Her on Social Media Using Fake Name

मेरठ: फैजल ने सोशल मीडिया पर दीपक बनकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण का आरोप

Sat, 21 Nov 2026 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

मेरठ में एक युवती ने फैजल उर्फ दीपक पर सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से दोस्ती कर शादी का झांसा देने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut Woman Alleges physical Exploitation by Man Who Befriended Her on Social Media Using Fake Name
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से दोस्ती कर शादी का झांसा देने और एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को दीपक बताकर उससे संपर्क किया था, जबकि करीब एक महीने पहले उसे आरोपी का असली नाम फैजल पता चला। पीड़िता ने आरोपी फैजल उर्फ दीपक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। युवती के अनुसार, करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात फैजल नाम के युवक से हुई थी। हालांकि, आरोपी ने उसे अपना नाम दीपक बताया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लंच पर पकी सियासी खिचड़ी: चंद्रशेखर के घर ओवैसी ने खाई दाल, बोले-बुलडोजर नहीं, संविधान से चलेगा यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शादी का वादा कर शोषण करने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा और करीब एक साल तक उसका यौन शोषण किया। युवती के अनुसार, करीब एक महीने पहले उसे पता चला कि जिस युवक को वह दीपक समझ रही थी, उसका असली नाम फैजल है।

युवती का कहना है कि असली नाम सामने आने के बाद उसने आरोपी से इस बारे में बात की और शिकायत की। आरोप है कि इस पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उस पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया।

फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती के मुताबिक, उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही शिकायत की जांच
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवती की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed