फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: With trembling hands he lit the funeral pyre of his only son, the father said – all hopes were lost.

Meerut: पंकज जैन ने कांपते हाथों से इकलौते बेटे को दी मुखाग्नि, बोले- टूट गईं सारी उम्मीदें

Tue, 12 Nov 2024 08:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 12 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

अहमदाबाद में कार सवार युवकों ने पल्लवपुरम निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मंगलवार को तड़के तीन बजे शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Meerut: With trembling hands he lit the funeral pyre of his only son, the father said – all hopes were lost.
प्रियांशु हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने पल्लवपुरम के तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मंगलवार तड़के तीन बजे प्रियांशु का शव कॉलोनी में पहुंचा तो परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। मां रीनू जैन व बहन गीतिका बेसुध हो गईं। पिता पंकज जैन ने शव को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

Meerut: With trembling hands he lit the funeral pyre of his only son, the father said – all hopes were lost.
प्रियांशु के पिता पंकज जैन। - फोटो : अमर उजाला
पंकज जैन लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका शारदा रोड पर रॉक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। प्रियांशु की बड़ी बहन गीतिका की शादी हो चुकी है और वह गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करती हैं। 
रविवार देर रात प्रियांशु अपने दोस्त के साथ इंटरव्यू के लिए सूट का नाप देने गया था। रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ठीक से चलाने के लिए कहने पर कार सवारों ने प्रियांशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: With trembling hands he lit the funeral pyre of his only son, the father said – all hopes were lost.
सूरजकुंड पर मौजूद प्रियांशु के परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
परिवार की रीढ़ था प्रियांशु
मेरठ के सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार के लिए प्रियांशु का शव ले जाया गया। अंतिम यात्रा में कॉलोनी के लोग, रिश्तेदार व दोस्त शामिल हुए। कॉलोनी के लोग पंकज जैन के आंसुओं को देखकर अपने आंसू नहीं रोक सके। बेटे को मुखाग्नि देते हुए पंकज जैन बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह संभाला। पंकज जैन बोले इकलौता बेटा था और मेरे परिवार की रीढ़ था। बेटे से बहुत उम्मीद थी, लेकिन उसकी हत्या के बाद सभी उम्मीद टूट गईं।
विज्ञापन

Meerut: With trembling hands he lit the funeral pyre of his only son, the father said – all hopes were lost.
प्रियांशु के एक हत्यारे का जारी किया गया स्केच। - फोटो : अमर उजाला
कार में चाकू कौन रखता है, हत्यारों को सजा दिलाओ
मां रीनू रोते हुए बोलीं- मेरे बेटे का क्या कसूर था, वह तो अभी बच्चा था, डंडे से पीट लेते, जान तो नहीं जाती, मैं खुद इलाज करा लेती। अब तो मेरा बेटा लौट कर नहीं आएगा। कार में चाकू कौन रखता है, हत्यारों को कोई तो सजा दिला दो। दीपावली पर बेटा परिवार के साथ त्योहार मनाने आया था। भैया दूज पर बहन गीतिका से तिलक कराकर दो नवंबर को अहमदाबाद लौट गया था। वहीं अहमदाबाद पुलिस ने प्रियांशु के एक हत्यारे का स्केच जारी किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed