Meerut: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड सीजन वन के विजेताओं का हुआ सम्मान, प्रधानाचार्य बोले-शैक्षिक पहल सराहनीय
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (एयूएनओ) सीजन में विजेताओं को मोहकमपुर अमर उजाला कार्यालय में सम्मानित किया गया।
विस्तार
मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि जीतने के लिए जरूरी है कि निरंतर अभ्यास किया जाए। इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभाओं को निखारती हैं। अमर उजाला के द्वारा इस तरह के आयोजन लगातार किए जाते हैं। इससे बच्चों का भी हौसला बुलंद होता है। पैसा न हो लेकिन शिक्षा के सहारे आप बड़े स्थान को प्राप्त कर सकते हैं। इसके बहुत से उदाहरण भी हैं।
प्रतियोगिता में मेरठ से 22 स्कूलों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय टॉपर 38 बच्चे चुने गए। इसमें छह टॉपर्स मेरठ के रहे। टॉपर्स अलग-अलग कक्षा के अलग विषय से रहे। प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता आर माधवन हैं। देशभर के बड़ी संख्या में स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
यह एक ऐसा मंच है जो कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव कराने के साथ भविष्य की तैयारी करने के लिए सहायक है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अजित सिंह भी माैजूद रहे।
हमारे स्कूल से अमर उजाला प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें तनिष्क वर्मा सामान्य ज्ञान का नेशनल टॉपर है। मेरठ से जिन स्कूलों ने भाग लिया है उन्होंने अच्छा प्रयास किया है। अमर उजाला को ओलंपियाड को जारी रखना चाहिए। -असीम कुमार दुबे प्रधानाचार्य दीवान पब्लिक स्कूल
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड एक सराहनीय पहल है हमारे स्कूल के तीन सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रतियोगिता में हमारे स्कूल की छात्रा ईशू ने अंग्रेजी में प्रथम नेशनल रैंक प्राप्त की है। -शशि ढाका, हेडमिस्ट्रेस दयावती मोदी एकेडमी
हमारे विद्यालय के कई छात्रों ने इस ओलंपियाड में भाग लिया था और मुझे बताते हुए यह खुशी हो रही है कि हमारे विद्यार्थी अंश चौधरी ने साइंस ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। -शैंकी चौधरी, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड एक बेहद शानदार प्लेटफॉर्म है, जिसका सभी छात्र छात्राओं और अभिभावकों को लाभ उठाना चाहिए। अपने बच्चों पर दबाव न बनाएं बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रतियोगिता में मेरी भतीजी ईशू ने अंग्रेजी में प्रथम नेशनल रैंक प्राप्त की है। -रविंद तोमर, ईशू बालियान के अंकल।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.