{"_id":"678350741ced5f6e830470d7","slug":"meerut-when-mother-and-brother-scolded-the-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-pistol-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मां बोली- सुधर जा नहीं तो बहुत पछताएगा... गुस्से में आकर युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मां बोली- सुधर जा नहीं तो बहुत पछताएगा... गुस्से में आकर युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
Sun, 12 Jan 2025 10:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:48 AM IST
सार
गलत संगत में बैठने की वजह से मां और भाई ने युवराज को बुरी तरह डांटा। कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनकर दोनों कमरे की ओर भागे तो लहूलुहान शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़ रोड स्थित एपेक्स कालोनी के मकान नंबर 94 निवासी युवराज राणा ने शनिवार रात देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चचंल राणा पत्नी हरिओम राणा अपने दोनों बेटे तरुण राणा और युवराज राणा के साथ भावनपुर थानाक्षेत्र में एपेक्स कालोनी में रहती हैं। चंचल ने बताया कि कुछ दिन से युवराज गलत संगत के युवकों के साथ बैठता था। जिस कारण उसने बुलेट बाइक भी बेच दी थी। रात को गलत संगत में बैठने को लेकर युवराज की मां चंचल राणा और उसके भाई तरुण ने सख्ती दिखाते हुए डांट दिया था। नाराज होकर युवराज ने अपने कमरे मे जाकर देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर दी। वही पुलिस ने मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।