फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, West UP in grip of tremendous cold temperature reached zero temperature at Muzaffarnagar

सर्दी से सहमा पश्चिमी यूपी, 22 साल का रिकार्ड टूटा, पारा 'शून्य' पहुंचा

Mon, 24 Dec 2018 05:00 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 24 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut, West UP in grip of tremendous cold temperature reached zero temperature at Muzaffarnagar
मेरठ में जबरदस्त कोहरा - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पाले के चलते मुजफ्फरनगर में शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिसंबर माह में यह पारा 22 साल में अपने न्यूनतम स्तर पर है। मेरठ में भी पिछले 17 साल में शनिवार की रात सबसे ठंडी रही है।

विज्ञापन

  
गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के मौसम वैज्ञानिक पान सिंह का कहना है कि वह बीते 22 साल से तापमान दर्ज कर रहे हैं। दिसंबर माह में इतना कम तापमान कभी नहीं रहा। इस लोगों के घरों के ऊपर रखे पानी के टैंकों में पानी बर्फ जैसा ठंडा हो गया है।
विज्ञापन


मेरठ में शनिवार रात का पारा गिरकर 3.2 डिग्री पहुंच गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.2 डिग्री और रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को दिन भी सबसे सर्द रहा। वहीं सुबह के समय घने कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम अभी ऐसे ही बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई।

बता दें कि रविवार सुबह घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। कोहरा इतना ज्यादा था कि हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा सुबह नौ बजे तक भी कम नहीं हुआ। इस कारण हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं रात का तापमान कम होने से मौसम रिकार्ड तोड़ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.2 डिग्री और रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है।  

कोहरा करेगा परेशान
पश्चिमी विक्षोभ का का असर पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। इस कारण अब शीतलहर का प्रकोप कम होगा और सुबह के समय कोहरा बढे़गा। दिन में भी ठंड बढे़गी। आने वाले चौबीस घंटे में ठंड और बढे़गी।

प्रदूषण बढ़ सकता है  
कोहरे की दस्तक से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं। अभी तक प्रदूषण ज्यादा नहीं बढ़ा है, लेकिन जिस तरह से कोहरे की दस्तक दिखाई दी है, उससे लगता है कि लगातार कोहरा बना रहा तो प्रदूषण की मात्रा एक बार फिर से मेरठ में बढ़ सकती है।

वर्जन....
अभी और बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इससे वहां बारिश के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा रहेगा और रात में पाला पडे़गा। ठंड अभी और बढे़गी और कोहरा भी छाया रहेगा। धूप रहेगी, लेकिन ठंड कम नहीं होगी। - डॉ. यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञ कृषि विवि

न्यूनतम तापमान 
मुजफ्फरनगर   0
मेरठ           3.2
बिजनौर       4.2
शामली        6 
सहारनपुर     6  
बागपत-     5.5

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed