फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut weather

पारा हाई, हॉट रहा संडे

Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
meerut weather
गर्मी से बचाने के लिए चेहरे को कवर किए युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में गर्मी अपना रंग दिखा रही है। सूरज की तपिश से धरती झुलस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी के कारण रविवार को भी लोग घरों में कैद होकर रह गए। रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो 15 मई 2015 के मुकाबले 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जल्द ही पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।  
विज्ञापन


सूरज की तपिश से रविवार को दिन निकलते ही आसमान से गर्मी बरसनी शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे तक पारा पूरे रंग में था। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल था। दुपहिया वाहन चालकों की हालत सर्वाधिक खराब थी। दोपहर में सड़के सूनी हो गईं।
विज्ञापन


बाजारों से भी रौनक गायब थी। रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। सड़कों पर निकलना मुश्किल था। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्ष 2015 में 15 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अधिकतम आर्द्रता 39 और न्यूनतम 19 प्रतिशत दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह में 8 डिग्री बढ़ा दिन का पारा 
मोदीपुरम। एक मई को तापमान 41 और दो मई को 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद मौसम बदला और बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। तीन दिन से फिर मौसम के तेवर तल्ख हो गए है। मौसम के बदलाव से एक सप्ताह में तापमान आठ डिग्री बढ़ गया है। इस कारण गर्मी ने भी रौद्र रूप दिखा दिया। 


44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
आईआईएफएसआर मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। 19 मई तक पारा चढ़ेगा। इस कारण तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 20 मई को फिर से मौसम में बदलाव के कारण बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने के बाद ही तापमान कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed