फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Update: Weather continues to fluctuate amid humid heat, light drizzle and strong winds expected

Meerut Weather News: उमस भरी गर्मी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के आसार

Tue, 03 Jun 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आसमान में कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादल नजर आए। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और तेज आंधी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Meerut Weather Update: Weather continues to fluctuate amid humid heat, light drizzle and strong winds expected
मौसम का हाल

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को शहरवासियों की सुबह गर्म और चिपचिपी हवा के साथ शुरू हुई। हल्की हवा और रुक-रुक कर आती तेज धूप के बीच लोग बेहाल नजर आए। मौसम का मिजाज कभी बादलों से ढका तो कभी चटक धूप से तपता रहा, जिससे मौसम का मिज़ाज लगातार बदलता रहा।

विज्ञापन


लू का असर कम, लेकिन उमस ने बढ़ाई बेचैनी
हालांकि पिछले एक सप्ताह में लू का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन उमस ने लोगों की तकलीफें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शाही जामा मस्जिद में आज होगी बैठक, ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने पर होगा निर्णय; जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस बनी रहेगी।

जून की शुरुआत में ही दिखा बदलाव
जून की शुरुआत में ही तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मौसम में बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन बादल और हवा कभी राहत तो कभी बेचैनी का कारण बनेंगे। 

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32.1°C  
सूर्योदय  05:21 am
सूर्यास्त 07:14 pm
हवा की गति -11.1 किमी प्रतिघंटा
आर्द्रता -48%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -12:20 am 
चंद्रास्त - 1 बजकर 04 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed