फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Update: Double Attack of Fog and Cold Wave, Dense Fog Persists Till 11 AM, Life Disrupted

Meerut Weather Update: कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, 11 बजे तक भी नहीं हटा कोहरा, जनजीवन बेहाल

Fri, 16 Jan 2026 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 Jan 2026 11:21 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी और शीतलहर के चलते मेरठ और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। गुरुवार सुबह 11 बजे तक दृश्यता बेहद कम रही। स्कूल जाने वाले बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Meerut Weather Update: Double Attack of Fog and Cold Wave, Dense Fog Persists Till 11 AM, Life Disrupted
मेरठ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही जबरदस्त बर्फबारी और शीतलहर के प्रभाव से मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। कोहरे और शीतलहर के डबल अटैक से शहरवासी हलकान नजर आए।

विज्ञापन


10 मीटर की दूरी पर भी नहीं दिखा कुछ
सुबह के समय घना कोहरा इस कदर छाया रहा कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। दिल्ली–देहरादून हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद धीमी रफ्तार में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर, मेरठ से प्रयागराज का सफर सिर्फ 6 से 7 घंटे में

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज नहीं निकला, ठंड से राहत नहीं
बीते कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से ठंड से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि अगले दो दिन तक कोहरा और सर्दी ऐसे ही बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
 

कई दिन बाद खुले स्कूल, कांपते हुए पहुंचे बच्चे
कई दिन बाद जब स्कूल खुले तो बच्चों को भीषण ठंड और घने कोहरे में स्कूल जाना पड़ा। जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है, इसके बावजूद गुरुवार को 11 बजे तक कोहरा नहीं छंटा। ठंड के चलते बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते नजर आए।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
भीषण कोहरा और कड़ाके की ठंड में बच्चों का स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं माना जा रहा है। अभिभावकों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावक बच्चों को लेकर सर्दी और कम दृश्यता के बीच परेशान दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed