Meerut Weather Today: तीन दिन तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में होगी बढ़ोतरी, सुबह ठंडी हवा फिर तेज धूप
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले दो दिन से मेरठ में माैसम बदल गया है। हालांकि 17 और 18 को बारिश के आसार हैं। गुरुवार को तेज आंधी और बारिश हुई। पढ़ें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा माैसम।
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता के चलते मौसम के तेवर फिर से बदल रहे हैं। आगामी तीन दिन तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम गर्म रहेगा। दिन में हवा की गति भी कम रहेगी। पिछले तीन-चार दिन तक मौसम में काफी नमी होने के चलते तापमान में गिरावट आ गई थी और प्रदूषण का लेवल भी काफी कम हो गया था।
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। दिन के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी तीन दिन तक मौसम में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं। हालांकि 17 व 18 को मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
आज भी दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं तीन दिन पहले हुई बारिश और तेज आंधी के चलते आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अभी खेतों में पानी होने के चलते गेहूं की कटाई भी सही से शुरू नहीं हो सकी है।
मेरठ में आज का दिनमान व माैसम
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 06:45 pm
हवा की गति -14.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -31%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -9 बजकर दो मिनट
चंद्रास्त - बुधवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट