{"_id":"69ce0362ce0ecd92020ce678","slug":"meerut-weather-today-sunshine-since-morning-made-me-feel-hot-meteorologist-said-this-about-rain-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: सुबह से ही निकली धूप ने कराया गर्मी का अहसास, बारिश को लेकर ये बोले मौसम वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: सुबह से ही निकली धूप ने कराया गर्मी का अहसास, बारिश को लेकर ये बोले मौसम वैज्ञानिक
Thu, 02 Apr 2026 11:19 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:19 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन और चार अप्रैल को आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। आज गर्मी का असर ज्यादा रहेगा, हवा की गति कम रहने का अनुमान है। दोपहर के समय तेज धूप ज्यादा सताएगी।
विज्ञापन
धूप ने किया परेशान। सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर धूप और गर्म मौसम के साथ सुबह की शुरुआत हुई। बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ नजर आया। आसमान में बादल न होने के कारण तेज धूप निकली, जिससे दिन की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और दोपहर तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति धीमी होने के कारण वातावरण में ठहराव बना हुआ है, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। सुबह के समय हल्की ठंडक के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तीव्रता बढ़ती चली गई। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हवा के शांत रहने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय चल रहा है, जिस कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तीन व चार अप्रैल को मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन