फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Strong wind on Shivratri gave relief from pollution, chances of temperature falling

Meerut Weather Today: शिवरात्रि पर चली तेज हवा ने दी प्रदूषण से राहत, तापमान में फिर गिरावट के आसार

Sun, 15 Feb 2026 12:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Feb 2026 12:21 PM IST
सार

इस वक्त मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में धूप निकल रही है, तो सुबह-शाम के समय ठंड का असर है। तेज हवा चलने से प्रदूषण से राहत की संभावना है। अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Strong wind on Shivratri gave relief from pollution, chances of temperature falling
दिल्ली रोड पर धूप से परेशान युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ का मौसम रविवार सुबह से ही बदल गया। तेज हवा के चलने से प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। वहीं तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रदूषण में कमी और ठंडक का अहसास
तेज हवाओं के चलने से वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को सांस लेने में राहत मिल सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास स्पष्ट रूप से हो रहा है, वहीं दिन में धूप निकलने से गर्माहट बनी हुई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे बदलते तापमान के अनुरूप अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर भी असर की आशंका
सरदार वल्लभभाई पटेल कृष्णा चौधरी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि हवा के चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह और शाम की ठंडक बनी रहेगी और यह मौसम अगले दो दिनों तक इसी तरह रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान में मौसम बदल रहा है, वह फसलों के लिए आदर्श नहीं है। तेजी से बदलते मौसम का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे मौसम में फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed