फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Humidity Increases in Meerut Despite Light Rain, AQI Crosses 100 Mark After Over a Month

Meerut Weather: हल्की फुहारों के बाद भी नहीं मिली राहत, उमस ने किया बेहाल, AQI भी 100 पार

Wed, 09 Jul 2025 10:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Jul 2025 10:35 AM IST
सार

मेरठ में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई लेकिन उमस में कोई राहत नहीं मिली। तापमान 36 डिग्री पार और AQI 112 तक पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिन ऐसी ही स्थिति बने रहने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Humidity Increases in Meerut Despite Light Rain, AQI Crosses 100 Mark After Over a Month
मेरठ मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को मौसम ने करवट तो ली लेकिन राहत नहीं मिली। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम करीब छह बजे हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इसके बाद उमस ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया।

विज्ञापन


दोपहर तक बादल छाए रहे और तापमान लगातार बढ़ता रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला के अनुसार, अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बारिश मात्र 0.3 मिमी हुई, जो न तो ठंडक ला सकी और न ही उमस से राहत।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, अभी अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यानी उमस से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

AQI का स्तर बढ़ा
लगभग सवा महीने बाद मेरठ में एक्यूआई 100 के पार पहुंचा। शहर के अलग-अलग इलाकों में AQI इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया -
गंगानगर- 125
जयभीम नगर- 112
पल्लवपुरम- 99
बेगमपुल-102
दिल्ली रोड- 115

मौसम और प्रदूषण, दोनों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बुज़ुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed