{"_id":"691037d05d8c4d071f0153a5","slug":"meerut-weather-today-as-the-day-broke-the-air-quality-index-reached-400-making-breathing-difficult-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: दिन निकलते ही 400 के पास पहुंच गया एयर क्वालिटी इंडेक्स, सांस लेना दूभर, अब गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: दिन निकलते ही 400 के पास पहुंच गया एयर क्वालिटी इंडेक्स, सांस लेना दूभर, अब गिरेगा पारा
Sun, 09 Nov 2025 12:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:12 PM IST
सार
मेरठ समेत पूरा एनसीआर इस समय प्रदूषण की चपेट में है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं आंखों में जलन हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण आने वाले चार दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
मवाना रोड पर पर रविवार को सुबह के समय छाया स्मॉग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को छुट्टी के दिन मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंच गया। सुबह के समय स्मॉग इतना ज्यादा था कि एक्यूआई बढ़ता चला गया। एनसीआर में हालात खराब बने हुए हैं। फिलहाल मेरठ की हवा सांस लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। रविवार की सुबह स्मॉग के कारण शहरवासी हलकान दिखाई दिए। शहर में अलग-अलग क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल बढ़ा नजर आया। एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम में ठंड का असर बढ़ा दिखाई दिया। तापमान में कमी होने के चलते लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात का पारा भी गिर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में सर्दी में आने वाले तीन-चार दिन में और इजाफा होगा। 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।
यह रहा प्रदूषण का हाल
बागपत 331
दिल्ली 391
गाजियाबाद 384
ग्रेटर नोएडा 360
हापुड़ 365
मुजफ्फरनगर 358
बागपत 331
दिल्ली 391
गाजियाबाद 384
ग्रेटर नोएडा 360
हापुड़ 365
मुजफ्फरनगर 358
मेरठ का हाल
गंगानगर 354
जयभीम नगर 384
पल्लवपुरम 395
बेगमपुल 380
दिल्ली रोड 388
गंगानगर 354
जयभीम नगर 384
पल्लवपुरम 395
बेगमपुल 380
दिल्ली रोड 388