फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: Scorching Sun and Humidity Grip Meerut; Yellow Alert for Rain on July 28-29

Meerut Weather: सुबह से चिलचिलाती धूप, उमस ने किया बेहाल; 28-29 को बारिश का येलो अलर्टड

Sat, 26 Jul 2025 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

मेरठ समेत वेस्ट यूपी में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तापमान 35 डिग्री पार।

विज्ञापन
Meerut Weather: Scorching Sun and Humidity Grip Meerut; Yellow Alert for Rain on July 28-29
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में शनिवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखा दिए। सूरज सिर चढ़कर चमका और हवाओं की रफ्तार थमने से उमस ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप और भारी उमस ने सुबह से ही राहगीरों और दुकानदारों को परेशान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर. समीम के अनुसार, बीते 24 घंटे में तापमान फिर से उछाल पर है और फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम का यह मिजाज अगले दो दिन तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'एक क्वार्टर देना', मुड़ते ही बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, ठेके पर ही कर दी सेल्समैन की हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और बादलों की गैरमौजूदगी ने धूप के असर को और तीखा बना दिया। हवा की रफ्तार कम होने से वातावरण में नमी बढ़ गई जिससे उमस ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया।

मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के लिए 28 और 29 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दो दिनों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है और नमी में भी सुधार होगा।

डॉ. समीम का कहना है कि आने वाले 48 घंटे तक दिन में गर्मी और उमस का यही दौर बना रहेगा। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी की अधिकता के चलते कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed