फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather News: Humidity hits hard as temperature rises to 35°C in Meerut, Good rain forecast in July

Meerut Weather News: उमस से बेहाल हुए लोग, 35 डिग्री तापमान ने छुड़ाए पसीने, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 03 Jul 2025 11:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

मानसून की दस्तक के बाद भी मेरठ में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को भी सुबह से ही उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Meerut Weather News: Humidity hits hard as temperature rises to 35°C in Meerut, Good rain forecast in July
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून आने के बावजूद बुधवार को गर्मी और उमस से मेरठ शहरवासियों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने ऐसा असर दिखाया कि लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मानसूनी मौसम में काफी अधिक माना जा रहा है। वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।

विज्ञापन


शहर की सड़कों, बाजारों और घरों में लोग गर्मी से परेशान नजर आए। लगातार बह रही नम हवा और आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और ज्यादा महसूस की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नए गृहकर में गोलमाल: दो हजार वाला बिल बना तीन लाख का, महापौर ने कहा-आपत्ति दर्ज कराएं, स्वकर प्रपत्र लें

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। मानसून की पहली ही बारिश में 137 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक रही है। इसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ यूपी शाही का कहना है कि अगले कुछ दिनों में फिर से झमाझम बारिश के आसार हैं। लोगों को अब अगले मानसूनी दौर का बेसब्री से इंतजार है, जो उमस से राहत दिला सके।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 33.1°C
नतम: 26.5° 
उच्चतम: 33.8°
सूर्योदय  05:25 am
सूर्यास्त 07:22 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -61%
बारिश की संभावना -36%
चंद्रोदय -12:52 pm 
चंद्रास्त - 12:25 am   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed