फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: weather continues to fluctuate, clouds in the sky

Meerut Weather Today: मौसम में उतार चढ़ाव जारी, कभी हल्की धूप तो कभी आसमान पर छाए बादल

Wed, 07 May 2025 12:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 07 May 2025 12:07 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दिनों बारिश के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे गर्मी का असर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: weather continues to fluctuate, clouds in the sky
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। आगामी चार दिन तक मौसम का मिजाज़ ऐसे ही रहेगा। कभी आसमान पर धूप तो कभी बादल दिखाई देंगे कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। धूप के चलते दिन में थोड़ी गर्मी का सर्वे रहेगा, तापमान स्थिर बना रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आगामी 12 मई तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस बीच मौसम में बदलाव का दौर बना रहेगा। तापमान भी नियंत्रण में रहेगा और दिन में मौसम भी बदला हुआ होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Alert: ऑपरेशन सिंदूर शुरू होते ही मेरठ में अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा, मॉक ड्रिल आज

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के चलते प्रदूषण का स्तर भी मेरठ समेत आसपास के जिलों में कम ही चल रहा है। इस समय शहर की हवा साफ है और ग्रीन श्रेणी में दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। कभी आसमान पर धूप तो कभी हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी चार-पांच दिन तक चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ज्यादा होने से मौसम में बदलाव दिखाई देगा और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed