फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: fast Winds from today, temperature will drop, drizzle likely

Meerut Weather Update Today: आज से तेज चलेगी हवा, तापमान में आएगी गिरावट, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 01 May 2025 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 01 May 2025 01:28 PM IST
सार

Meerut Weather Update Today: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव नजर आएगा। तीन दिन से अधिकतम तापमान लगातार गिरता आ रहा है। आज से तेज हवाएं चलेंगी।
 

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today:  fast Winds from today, temperature will drop, drizzle likely
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कहीं पर तेज हवा तो कहीं पर मौसम में नमी के चलते एक से दो डिग्री तापमान कम होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज हवा के चलने से मौसम में नमी बनी हुई है।

विज्ञापन

 

अभी दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 1 से 3 मई के बीच में धूल भरी आंधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, जिस कारण से तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में फूट-फूटकर रोए कातिल मुस्कान और प्रेमी साहिल, जेल अधीक्षक से हाथ जोड़कर कही ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर कम दिखाई देगा| सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि तीन दिन तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा।

बूंदाबांदी भी हो सकती है और तेज धूल भरी आंधी चलने से भी मौसम बिगड़ेगा, जिस तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं पिछले तीन दिन से अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed