Meerut Weather Today: 37 डिग्री रहा तापान, दिन में दिखा गर्मी का असर, आज व कल बूंदाबांदी के आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा की रफ्तार धीमी रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन तापमान और बढ़ेगा। वहीं 18-19 अप्रैल को फिर से मौसम बदल सकता है।
विस्तार
दिन का तापमान बुधवार को 37 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जिस कारण से दिन गर्म दिखाई दिया। हवा की रफ्तार धीमी रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन तापमान और बढ़ेगा। वहीं 18-19 अप्रैल को फिर से मौसम बदल सकता है।
वेस्ट यूपी में गर्मी का असर फिर से दिखाई देने लगा है। दो तीन दिन तक आंधी बारिश के बाद तापमान में जो गिरावट आई थी, अब फिर से बढ़ोतरी पर है। पिछले चार दिन से लगातार अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सांप के काटने की झूठी कहानी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया
मेरठ का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। जबकि, शहर में गंगानगर 135, जयभीमनगर 121, पल्लवपुरम 125, दिल्ली रोड 140, बेगमपुल 145 दर्ज किया गया है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए है।
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण से 18 और 19 अप्रैल को वेस्ट यूपी में तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी दो तीन दिन गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।
अधिकतम तापमान- 37.0
न्यूनतम तापमान- 20.8
सूर्यास्त आज- 06.46
सूर्याेदय कल- 05.51
प्रमुख शहरों में एक्यूआई
बागपत- 190
गाजियाबाद- 200
मेरठ- 123
मुजफ्फरनगर- 187
शामली- 170