फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Wanted' young man, crazy in love with a teenage girl, committed suicide, Sagar was upset due to POCSO

Meerut: एक किशोरी के प्यार में पागल 'वांटेड' युवक ने किया सुसाइड, पॉक्सो में केस दर्ज होने से परेशान था सागर

Thu, 12 Jun 2025 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Jun 2025 05:57 PM IST
सार

हस्तिनापुर की मनोहर कॉलोनी निवासी सागर का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, वह वांछित था। इसी कारण अवसाद में आने के कारण उसने पेड़ से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
Meerut: 'Wanted' young man, crazy in love with a teenage girl, committed suicide, Sagar was upset due to POCSO
सागर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराना थाना क्षेत्र में पनवाड़ी-लावड़ मार्ग पर जंगल में राजकुमार प्रजापति के खेत में बुधवार को आम के पेड़ से हस्तिनापुर निवासी सागर (22) का शव लटका मिला। उसके खिलाफ हस्तिनापुर थाने पर यौन शोषण के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। वह मामले में वांछित था। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन

 

परिजनों का भी कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते पॉक्सो में केस दर्ज होने के बाद से वह अवसाद में था और पकड़े जाने के डर से भाग गया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पनवाड़ी निवासी राजकुमार प्रजापति बुधवार सुबह अपने खेत पर गए तो वहां उन्होंने आम के पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका देखा। सूचना पर दौराला पुलिस और सीओ प्रकाशचंद अग्रवाल पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पेड़ के पास खेत की मेढ़ पर काले रंग का एक बैग पड़ा था। 
 
विज्ञापन

बैग से निकले मोबाइल को देखा तो वह बंद था। बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट और एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से मृतक की पहचान हस्तिनापुर की मनोहर कॉलोनी निवासी पतराम के 22 साल के बेटे सागर के रूप में हुई। 
 

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बताया कि मृतक की बुआ पनवाड़ी गांव में रहती थी और मृतक बुआ के घर तक नहीं पहुंचा। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उस पर हस्तिनापुर थाने पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज था।
 

पढ़ाई छोड़कर मजदूरी कर रहा था सागर 
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को शव मनोहरपुर कॉलोनी में घर पर पहुंचा। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। सागर के पिता पतराम के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि है। माता मिथिलेश गृहिणी है। बहन रुसाली और बड़ा भाई आकाश माता-पिता के साथ मेहनत मजदूरी करते हैं। सागर ने पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह भी मजदूरी का कार्य करता था।
 

दस दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
लोगों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी सागर ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसने नशीली गोलियों की ओवरडोज ली थी। इससे वह अचेत हो गया था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद वह मुश्किल से बचा था। 
 

पुलिस की जांच में पता चला कि सागर का एक किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया। सागर नहीं माना, उसने किशोरी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिए थे। किशोरी के परिजनों ने छह जून को हस्तिनापुर थाने पर सागर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सागर घर से भाग गया था। छह दिन बाद बुधवार को उसका शव दौराला क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed