मेडिकल इमरजेंसी में फाइल बनाने के नाम पर ली जा रही रिश्वत, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज की फाइल बनाने के लिए तीमारदार से 10 रुपये लेते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में तीमारदार फाइल बनाए जाने के बाद पैसे देते हैं और कर्मचारी उसे अपने दराज में रख लेता है।
इससे पहले भी मेडिकल में इस तरह की शिकायत आई थी, मगर सिर्फ आरोप थे, इस बार वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज केसीएमएस डॉ. धीरज राज का कहना है कि वीडियो का मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज से किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता है। अगर कोई पैसे लेते हैं तो वह नियमों के विरुद्ध है।
बता दें कि गुरुवार को प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमएस डॉ. धीरजराज और उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी को व्यवस्थित करने की हिदायत दी। हालांकि दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो वायरल होने के बाद ही अधिकारियों ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/