फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Video of Youth Carrying Country-Made Pistol Goes Viral, Police Arrest Him

मेरठ: सरधना में तमंचा लेकर घूम रहे युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri, 11 Sep 2026 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

मेरठ के सरधना के नवाबगढ़ी गांव में तमंचा लेकर घूम रहे युवक का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी अयान के खिलाफ आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Meerut: Video of Youth Carrying Country-Made Pistol Goes Viral, Police Arrest Him
तमंचे के साथ बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है और उसके पास देसी तमंचा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वीडियो आठ सितंबर का है। मामले में आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टोकने पर हुई कहासुनी, तमंचा दिखाई दिया
पुलिस के मुताबिक, नवाबगढ़ी निवासी अयान (19) आठ सितंबर को गांव में आरिफ (38) के घर के सामने घूम रहा था। आरिफ ने उसे वहां घूमने को लेकर टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि अयान ने आरिफ के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरिफ ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी जींस में तमंचा लगा दिखाई दिया। आरिफ ने उससे तमंचा लेकर घूमने का कारण पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बनाया वीडियो, पुलिस को दी सूचना
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरिफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अयान को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिर चर्चा में आया मामला
घटना का वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया समूहों में वायरल होने के बाद मामला दोबारा चर्चा में आ गया। वीडियो में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है।

करीब 20 दिन पहले भी हुई थी कहासुनी
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अयान और आरिफ के बीच करीब 20 दिन पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अलग से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed