फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Video of MBBS student goes viral before his death, he was afraid of failure, wife under suspicion

Meerut: मौत से पहले एमबीबीएस छात्र का वीडियो वायरल, फेल होने का था डर, पत्नी शक के दायरे में

Fri, 09 Aug 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 11:37 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर निवासी एमबीबीएस के छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उसकी मौत से पहले का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Meerut: Video of MBBS student goes viral before his death, he was afraid of failure, wife under suspicion
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एमबीबीएस छात्र रोहन ने खुदकुशी से पूर्व वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में रोहन कह रहा है कि पापा-मम्मी मैं आपसे माफी मांगना चाह रहा हूं। कुछ दिनों से मैं बहुत ज्यादा तनाव में हूं। मैं बिल्कुल नहीं पढ़ पाया हूं, एमबीबीएस में फेल भी हो जाऊंगा। मैंने बहुत कोशिश की सबकुछ संभालने की, लेकिन नहीं संभाल पाया। मैं बहुत ज्यादा तनाव में हूं। कर्ज भी बहुत हो गया है कुछ लोगों का। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन


 

मेरठ के गंगानगर निवासी रोहन कुमार (26) शहर के कुशवाहा नगर में किराए का मकान लेकर पीलीभीत निवासी पत्नी आकांक्षा के साथ रह रहा था। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। रोहन ने गुरुवार को तड़के मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग आई थी। रिपोर्ट में पैर के अंगूठे में भी चोट दिखाई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र को बाइक से लाते समय पैर के अंगूठे में चोट लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा विनय कुमार ने बताया कि रोहन ने अगस्त 2023 में बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। प्रवेश के 15 दिन बाद फोन पर बताया कि कॉलेज में सीनियर छात्र रैगिंग ले रहे हैं। इस वजह से वह घर आना चाहता है। उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया और वहीं रहकर पढ़ाई करने के लिए कहा था। बाद में उसने कुशवाहा नगर में किराए का मकान लिया था।

उसने घर में यह भी बताया था कि सहपाठी छात्रा भी उसके साथ रूम मेट बनकर रह रही है। हालांकि इस बात को छात्र की पत्नी आकांक्षा ने खारिज करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रोहन ही अकेले रह सकता था। चूंकि वह दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इसलिए वे किराए पर रह रहे थे। 
विवेचक संतलाल सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग आने से प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। जांच पूरी होने तक छात्र की पत्नी को शहर में रोका गया है।

छात्र व उसकी पत्नी का मोबाइल पुलिस के कब्जे में
पुलिस ने छात्र रोहन और पत्नी आकांक्षा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed