UP: हाईवे पर कांवड़िये को मारी टक्कर, जल हुआ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने कार में की जमकर तोड़फोड़
Meerut News : मेरठ में हाईवे पर कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। वहीं, कांवड़िये का जल भी खंडित हो गया। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार दोपहर हाईवे पर दो कांवड़ियों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे में कांवड़ियों का जल खंडित हो गया। जिसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ भी की।
उधर, सूचना मिलने पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर कांवड़ियों को शांत किया।
दिल्ली निवासी मान सिंह अपने दोस्त के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आ रहे थे। वहीं, मंगलवार दोपहर मान सिंह अपने दोस्त के साथ कैलाशी अस्पताल के सामने आराम करने के लिए रुक गए। इसी बीच एक कार चालक गलत दिशा से कांवड़ियों के रास्ते पर आ गया। जहां उसने कांवड़िये मान सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जल खंडित हो गया।
इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। गुस्साए कांवड़ियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों कांवड़ियों को समझाया और उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों कांवड़ियों के जल की व्यवस्था की।
उधर, कांवड़ियों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया।