फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vehicle hit Kanwariya on highway, angry people vandalized car

UP: हाईवे पर कांवड़िये को मारी टक्कर, जल हुआ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने कार में की जमकर तोड़फोड़

Tue, 11 Jul 2023 02:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 02:40 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में हाईवे पर कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। वहीं, कांवड़िये का जल भी खंडित हो गया। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Meerut: Vehicle hit Kanwariya on highway, angry people vandalized car
कार में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार दोपहर हाईवे पर दो कांवड़ियों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे में कांवड़ियों का जल खंडित हो गया। जिसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर कांवड़ियों को शांत किया।

दिल्ली निवासी मान सिंह अपने दोस्त के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आ रहे थे। वहीं, मंगलवार दोपहर मान सिंह अपने दोस्त के साथ कैलाशी अस्पताल के सामने आराम करने के लिए रुक गए। इसी बीच एक कार चालक गलत दिशा से कांवड़ियों के रास्ते पर आ गया। जहां उसने कांवड़िये मान सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जल खंडित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। गुस्साए कांवड़ियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों कांवड़ियों को समझाया और उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों कांवड़ियों के जल की व्यवस्था की।

उधर, कांवड़ियों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed