फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Police beat up health department team in Rohta

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, एक सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 10 May 2020 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Police beat up health department team in Rohta
स्वास्थ्य विभाग टीम ने धरना दिया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में क्वारंटीन लोगों के सैंपल लेकर लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके विरोध में चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर सीएचसी पर धरने पर बैठ गए। एसएसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए इंस्पेक्टर रोहटा व दरोगा के खिलाफ एसपी देहात को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वायरल ऑडियो में छलका मरीज का दर्द, 'न डॉक्टर आते हैं, न मिल रही दवाई'
विज्ञापन


हापुड़ निवासी उमेश कुमार पीसीएस रैंक के अधिकारी हैं और रोहटा सीएचसी पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम वह अपने सहयोगियों आशुतोष शुक्ला और मोहित कुमार के साथ कार से सीएचसी लौट रहे थे। आरोप है कि रोहटा बस स्टैंड पर पुलिस ने चेकिंग की बात कहकर स्वास्थ्यकर्मियों को कार से उतार लिया। स्वास्थ्य कर्मी बताने और आईकार्ड दिखाने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। उमेश कुमार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: गोतस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, सिपाही समेत दो घायल

वहीं, घटना के विरोध में सभी चिकित्सक एकजुट हो गए और चेतावनी दी कि जब तक आरोपियोें के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।

जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर और दरोगा की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। - अजय साहनी, एसएसपी

पुलिस की पिटाई से टूटा, हाथ-पैर

वहीं रोहटा गांव में एक सब्जी विक्रेता के कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील किया गया था। इस दौरान बाहर निकले लोगों पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। दवाई लेने निकले दो युवकों को लाठी से पीटा। इसमें एक के हाथ और दूसरे के पैर में फैक्चर आया है।

गांव निवासी अफजाल पुत्र लियाकत अपने चचेरे भाई दानिश पुत्र असलम को अपराह्न तीन बजे बाइक पर लेकर गांव में ही चिकित्सक के यहां दवाई लेने गया था। इसी बीच थाना रोहटा में तैनात होमगार्डों ने दोनों युवकों को रोक लिया। आरोप है कि बिना कुछ पूछे ही डंडों से मारना शुरू कर दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने होमगार्डों का विरोध किया। यह देख होमगार्ड मौके से चले गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्री कराया। परिजनों ने बताया कि पिटाई से अफजाल के पैर और दानिश के हाथ में फैक्चर हो गया है। परिजन थाने में दोनों होमगार्ड की शिकायत लेकर पहुंचे।  

परिजनों से थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने रविवार को मिलने की बात कही हैं। गौरतलब है कि थाना रोहटा में उक्त होमगार्डों की पहले भी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई हैं। अब इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed