फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Many accused attacked on police team and two injured including a constable

लॉकडाउन: गोतस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, सिपाही समेत दो घायल

Sat, 09 May 2020 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Many accused attacked on police team and two injured including a constable
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के किरतपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने और गोतस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने गांव भनेड़ा में दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात करीब पौने नौ बजे किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोपी बाबू को गिरफ्तार करने पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुस्साहस: पुलिस पर हमले की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बाबू गोतस्करी का भी आरोपी है। जैसे ही उसके घर पर दबिश दी तो, बाबू के परिजनों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो, पथराव कर दिया। पथराव में सिपाही विश्वजीत सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

थाना प्रभारी का कहना है कि हमला करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed