{"_id":"5ed75d4a8ebc3e90a833373e","slug":"meerut-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-three-people-died-including-a-woman-from-corona-virus-in-medical-college-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना से 32वीं मौत, 8 नए संक्रमित, पीएसी के दो जवान व अस्थाई जेल में बंद व्यक्ति निकले पाॅजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना से 32वीं मौत, 8 नए संक्रमित, पीएसी के दो जवान व अस्थाई जेल में बंद व्यक्ति निकले पाॅजिटिव
Thu, 04 Jun 2020 08:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आज आठ नए कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 481, वहीं 344 मरीजों की ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
अब मेरठ में कुल 105एक्टिव केस हैं। आज जिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है उनमें छठी बटालियन पीएसी के दो जवान और अस्थाई जेल में बंद दो व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आई बड़ी लापरवाही: इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे कोरोना संक्रमित, करा दिया मंत्री का दौरा
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को कोरोना संक्रमण से चार और मौतें हो गईं थीं। पिछले दो दिन के भीतर मेरठ में छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा अब 32 पहुंच चुका है।वहीं, आज आई संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट में 8 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आसपास के जिलों की बात करें तो आज आई रिपोर्ट के मुताबिक बिजनौर जिले में कोरोना वायरस के दस नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। बिजनौर जिले में आज कोरोना वायरस संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं। जिले में नए मरीजों के साथ एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या 66 हो गई है। अब तक कुल 128 केस मिल चुके हैं।
बागपत में गुरुवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो माह की बच्ची भी शामिल है। नगर के अलावा देहात तक संक्रमण फैल रहा है। जिले में अब तक कुल 74 केस सामने आ चुके हैं।
मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव के दो और केस मिले हैं। गुरुवार शाम को आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से एक शाहपुर का और दूसरा शहर के कूकड़ा मंडी निवासी है। जिले में अब कोरोना के केस 99 हो गए हैं, जिनमें से 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो गई है जबकि 53 एक्टिव केस है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/