फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, The minister Suresh Khanna was visited in the Corona ward of Meerut Medical College by officers

सामने आई बड़ी लापरवाही: इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे कोरोना संक्रमित, करा दिया मंत्री का दौरा

Wed, 03 Jun 2020 12:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jun 2020 12:16 PM IST
सार

  • बड़ी लापरवाही: चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने किया था मेडिकल कालेज का निरीक्षण
  • कोरोना संदिग्ध वार्ड में एक मरीज से बात करते मंत्री सुरेश खन्ना
  • सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ था पालन

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, The minister Suresh Khanna was visited in the Corona ward of Meerut Medical College by officers
कोरोना संदिग्ध वार्ड में एक मरीज से बात करते मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना संदिग्ध वार्ड में मंत्री का दौरा करा दिया गया, वहां उस समय तीन संक्रमित मरीज भर्ती थे। इनमें से दो का तो मंत्री ने हाल भी पूछा था। मरीजों की मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ भाजपा नेता सुनील भराला और विनीत अग्रवाल शारदा भी थे। बाहर इमरजेंसी वार्ड में विधायक सोमेंद्र तोमर, डीएम अनिल ढींगरा, सीएमओ राजकुमार समेत अन्य अधिकारी भी थे।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग का कहना है कि प्रमुख सचिव को इस बाबत जानकारी दे दी गई है। निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग अपनाई गई थी। उनका कहना है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री व अन्य लोग काफी दूर थे। मंत्री सुरेश खन्ना ने मास्क लगा रखा था और सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा था। वैसे भी नियम अनुसार संक्रमित व्यक्ति से करीब 15 मिनट संपर्क में रहने पर ही संपर्क माना जाता है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले प्यार... फिर एक महीने में प्रेम विवाह, अब महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि मंगलवार को जो कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें छह मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती थे। इनमें तीन मरीज सोमवार सुबह से भर्ती थे। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आई है। सोमवार दोपहर एक बजे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। मंत्री सुरेश खन्ना के स्टाफ का भी कहना है कि बुधवार को भी लखनऊ के बाहर उनके दौरे हैं। वह क्वारंटीन नहीं होंगे।

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ था पालन
मंत्री के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया था। इमरजेंसी के बाहर तीमारदारों से बातचीत के दौरान तो काफी भीड़ जुट गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed