फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Seven people including a medical college employee have been found corona positive in today

मेरठ में 600 के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अब तक 46 की मौत, फोटो जर्नलिस्ट भी निकला संक्रमित

Sat, 13 Jun 2020 04:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Jun 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Seven people including a medical college employee have been found corona positive in today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को 22 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया है। वहीं अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने पुष्टि करते हुए बताया कि आई जिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है उनमें 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 604 हो गई है।

विज्ञापन


जिले के मवाना थानाक्षेत्र में एक दैनिक अखबार का छायाकार भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मुलायम सिंह अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया है। वहीं उसके परिवार के सदस्यों को क्षेत्र स्थित एलडी काॅलेज में क्वारंटीन करा दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। बताया गया कि यह माइक्रोबायोलॉजी लैब प्रिंसिपल कार्यालय के ऊपर है। इसी लैब में कोरोना की जांच हो रही है। लैब से जुड़े और संपर्क वाले छह से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरधना में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने पुष्टि की है। अभी हाल ही में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उसी के परिवार की एक महिला व एक साल की बच्ची समेत तीन को कोरोना संकमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी और मोबाइल लूट के मामले में जेल भेजे गए युवक के तीन परिजनों को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: स्वास्थ्य विभाग के हवा-हवाई दावों की खुली पोल, खूब हो रही जांच, मरीजों का नहीं हिसाब

इससे पहले मेरठ में शुक्रवार को मेरठ के तीन संक्रमितों समेत मेडिकल कॉलेज और सुभारती में सात लोगों की मौत हो गई थी। मेरठ में 18 नए संक्रमित भी मिले थे। 

बता दें कि अब तक 604 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें अब तक 46 की मौत हो चुकी, जबकि 415 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी सभी का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed