फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, now till total 633 corona positive cases has been found in the city

मेरठ की स्थिति भयावह, कैंटीन संचालक से लेकर दुकानदार तक संक्रमित, बचाव के लिए एहतियात जरूरी

Mon, 15 Jun 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Jun 2020 12:11 PM IST
सार

  • एक आठ माह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
  • कार शोरूम का कर्मचारी व कार डेंटिंग का काम करने वाला भी संक्रमित
  • राजकीय बाल गृह के केयर टेकर को भी कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, now till total 633 corona positive cases has been found in the city
कैंट के चैपल स्ट्रीट में कोरोना के 5 मरीज मिलने के बाद उन्हें लेकर जाती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से मेरठ की स्थितियां डरावनी हैं। रविवार को मिले संक्रमितों में किराना दुकानदार, कैंटीन संचालक और राजकीय बाल गृह केयरटेकर भी शामिल है। एक आठ माह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मेरठ की जो स्थितियां हैं, उसमें अधिकतम एहतियात ही संक्रमण से बचा सकती है। सबसे जरूरी है भीड़भाड़ से बचें। बहुत जरूरी हो तभी बाजार जाएं।

विज्ञापन


रविवार को कुल 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 27 की रिपोर्ट शाम को आ गई थी, संक्रमण से मौत के शिकार हुए ग्रीन विलेज निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट देर रात आई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जैदी फार्म निवासी राजकीय बाल गृह का 32 वर्षीय केयर टेकर, साबुन गोदाम निवासी 29 वर्षीय महिला, खंदावली की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वेलेंटिस अस्पताल की 32 वर्षीय महिला कर्मचारी हैं, इसी अस्पताल का 47 वर्षीय कैंटीन संचालक भी संक्रमित पाया गया है। हरवंश विहार की महिला भी पॉजिटिव आई है, वह भी एक अस्पताल में काम करती है। महिला का पति पहले ही संक्रमित मिला था। हापुड़ के असौड़ा निवासी शिक्षक भी संक्रमित मिले हैं, उनकी तैनाती मेरठ में है। 
विज्ञापन


हापुड़ अड्डा निवासी मोदीनगर के एकाउंटेंट की भी रविवार को रिपोर्ट आई है, शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई थी। एक कार शोरूम में काम करने वाले मुल्तान नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, रसूलपुर धोलड़ी की 60 वर्ष की महिला, प्रह्लादनगर के 86 वर्षीय वृद्ध, हरिनगर के 70 वर्षीय किराना दुकानदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सदर बाजार क्षेत्र के चैपल स्ट्रीट निवासी एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं।, तीन साल की बच्ची, 35 वर्षीय महिला, कार डेंटिंग का कार्य करने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय व्यक्ति हैं। सदर क्षेत्र के 59 वर्षीय व्यापारी भी संक्रमित पाए गए हैं। वह सदर दाल मंडी में पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यादों में सुशांत : हमेशा याद रहेगा... वो जीत का छक्का, पढ़िए इसके पीछे की पूरी कहानी

इसके अलावा 48 और 45 वर्ष की दो महिलाएं, 19 वर्षीय किशोरी, तेजविहार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, जागृति विहार निवासी 19 वर्षीय युवक, पूर्वा ताहिर हुसैन निवासी 68 वर्षीय महिला, प्रेमनगर निवासी 30 वर्षीय युवक, हस्तिनापुर के सैदपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर भी पॉजिटिव आए हैं। 

मरीज मिलने से ऊर्जा भवन में हड़कंप
पीवीवीएनएल के ऊर्जा भवन स्थित सौभाग्य योजना कक्ष में कार्यरत एक कार्यदायी संस्था के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कोरोना संक्रमित कर्मी के साथ उक्त कक्ष में बैठने वाले और पिछले सात दिन में उसके संपर्क में आने वाले 28 लोगों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं। पांच दिन बाद इन सभी की मेडिकल जांच की जाएगी। 

अधीक्षण अभियंता मुख्यालय आरबी सिंह ने बताया कि उक्त कर्मचारी हापुड़ में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में संक्रमित पाया गया है। ये देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर उसके साथ काम करने वाले और संपर्क में आने वाले कर्मियों को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 17 जून को इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed