फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Army has been alerted after the colonel's wife corona positive has been found

कर्नल की पत्नी और साली को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, सेना हाईअलर्ट, मेडिकल में फिर एक और मौत

Sun, 07 Jun 2020 11:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Jun 2020 11:29 AM IST
सार

  • सेना में कोरोना संक्रमण का दूसरा केस, पति-पत्नी के अलावा एक रिश्तेदार भी संक्रमित
  • कर्नल की पत्नी और साली को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, सेना हाईअलर्ट
  • मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Army has been alerted after the colonel's wife corona positive has been found
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का हमला जारी है। शनिवार को कर्नल की पत्नी और साली समेत कोरोना के 13 नए मरीज मिले। कैंट इलाके में दो कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मिलने के बाद सेना हाईअलर्ट पर आ गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव ब्रह्मपुरी निवासी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। उसकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के गढ़ी गुड़गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। 

विज्ञापन


कर्नल की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेना अलर्ट हो गई है। सैन्य इलाके के सुंदरजी एंकलेव निवासी कर्नल दो दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें सैन्य अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


कर्नल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही सेना की मेडिकल टीम हरकत में आ गई थी। पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय पल-पल की खबरों पर नजर बनाए हुए है। मुख्यालय को परिवार की रिपोर्ट का इंतजार था। अब पत्नी के कोरोना संक्रमित आने के बाद सैन्य इलाके में मेडिकल चौकसी और अधिक बढ़ानी होगी। अब परिवार के लोगों को क्वारंटीन भी किया जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को सेना ने सुंदरजी एंकलेव के घर-घर में जाकर व्यक्तियों की जांच की थी। इसमें दो सैन्य अधिकारियों की तबीयत खराब होने पर उन्हें भी निगरानी में रखा गया था। सेना की मेडिकल टीम ने एक-एक व्यक्ति का मेडिकल चेकअप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


510 आर्मी बेस वर्कशॉप में हैं कार्यरत 
510 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत कर्नल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकारी के आवासीय इलाके को सील कर दिया गया था। पश्चिमी यूपी सब-एरिया मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार जिस इलाके को सेना ने सील किया है, वहां दस घर हैं। इन सभी घरों में शुक्रवार को मेडिकल चेकअप किया गया था। वहीं, सैन्य प्रवक्ता के अनुसार कर्नल के परिवार में तीन सदस्य हैं। इनके सैंपल भी जांच को भेजे गए है। इनकी रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर

संपर्क वालों को खोजने की तैयारी 

कर्नल की पत्नी अभी तक जिसके भी संपर्क में आईं होंगी, उन सभी को खोजा जाएगा। हालांकि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कर्नल की साली के भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। कर्नल और उनकी पत्नी के संपर्क में आए सभी लोगों पर अब सेना नजर रख रही है। जिससे सैन्य इलाके में संक्रमण का खतरा न बढ़ सके। कॉलोनी में अन्य लोगों से उनसे मिलने वाले लोगों की पहचान की जाएगी, जिससे चेन लंबी न बन सके।

उधर, मेडिकल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 55 वर्षीय शख्स की शनिवार सुबह मौत हो गई। वहीं, नए मरीजों में 48 वर्षीय महिला सुंदरजी एंकलेव निवासी कर्नल की पत्नी हैं। ये कर्नल पूर्व में संक्रमित मिले थे। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-4 गाजियाबाद निवासी 40 वर्षीय महिला कर्नल की साली हैं। जगदंबा अस्पताल के स्टाफ में से चार और संक्रमित मिले हैं। 58 वर्षीय महिला शास्त्रीनगर एल ब्लॉक की है। 24 वर्षीय युवक लालकुर्ती का है। वहीं चार महिलाएं और एक पुरुष फूल मंडी ईश्वरपुरी के हैं। 20 वर्षीय युवक आदर्श नगर का है जो एक निजी न्यूज चैनल में नौकरी करता है। 

पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 39 नए संक्रमित मिले
शनिवार को बागपत में 16, बिजनौर में चार, शामली-सहारनपुर में एक-एक और मुजफ्फरनगर में 17 पॉजिटिव मिले। सहारनपुर में सऊदी अरब से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed