फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, A teenager was cremated after three days in Meerut

बेबसी और मुफलिसी... तीन दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, बेटी को देख भी न सके पिता

Sun, 07 Jun 2020 05:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Jun 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, A teenager was cremated after three days in Meerut
कोरोना संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी में एक पिता के लिए इससे ज्यादा बेबसी और क्या होगी कि जिस बेटी को गोद में खिलाया था, अंतिम संस्कार के समय उसे देख और छू भी नहीं सका।

विज्ञापन


मामला कोरोना संक्रमित 17 वर्षीय युवती से जुड़ा है, जिसका तमाम दुश्वारियों के बाद तीन दिन बाद अंतिम संस्कार हो पाया। ट्रांसलेम एकेडमी में क्वारंटीन पिता ने बताया कि वह एक दो साल बाद बेटी के हाथ पीले करने की सोच रहे थे। लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था। अचानक से बेटी की तबीयत बिगड़ी तो उसे लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पता चला कि उसे कोरोना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव जिहाद मामला: खौफनाक थी वारदात, युवती का धड़ और हाथ काटकर किए थे अलग, ऐसे खुला झूठी मोहब्बत का असली सच
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेटी भर्ती की गई तो पूरा परिवार क्वारंटीन हो गया। तीन जून को किशोरी की मौत हो गई। लेकिन तीन दिन तक शव मोर्चरी में रखा रहा। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने डीएम तक मामला पहुंचाया तो पिता को क्वारंटीन सेंटर से लाकर बेटी के शव के साथ सूरजकुंड श्मशान घाट भेजा गया। 

मेडिकल प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग के अनुसार हमने संपर्क किया था। लेकिन इनके परिजन क्वारंटीन थे, जिस कारण शव सुपुर्द करने में देर हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed