फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद मामला: खौफनाक थी वारदात, युवती का धड़ और हाथ काटकर किए थे अलग, ऐसे खुला झूठी मोहब्बत का असली सच

Sun, 07 Jun 2020 03:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Shakib had killed a girl student of Bachelor of Commerce in a village of Meerut
आरोपी शाकिब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लव जिहाद की एक ऐसी कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। अनपढ़ शाकिब ने अमन बनकर झूठी मोहब्बत के जाल में एक बीकॉम पास युवती को फंसा लिया था। फिर उसने शादी के नाम पर युवती से 25 लाख रुपये और 15 तोला सोना मंगवा लिया। लेकिन ईद से ठीक एक दिन पहले जब युवती को पता चला कि ये अमन नहीं शाकिब है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। झूठी मोहब्बत का राज खुला तो बेरहम शाकिब ने ईद से पहले चांद दिखने वाली रात को ही परिवार और दोस्त के साथ मिलकर युवती का कत्ल कर डाला। शाकिब ने युवती का धड़ और हाथ काटकर अलग कर दिया था। आगे जानिए इस झूठी मोहब्बत का असली सच...

Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Shakib had killed a girl student of Bachelor of Commerce in a village of Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी। इसके कुछ समय बाद युवती का परिवार भी लुधियाना में ही रहने लगा। वहां युवती की मेरठ के गांव लोहया निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद युवक ने शाकिब से अमन बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब तीन महीने तक चले प्रेम प्रसंग के बाद वह उसे ईद से पहले अपने गांव ले आया।

Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Shakib had killed a girl student of Bachelor of Commerce in a village of Meerut
हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

वहीं जब युवती को उसकी असलियत पता चली तो वह हैरान रह गई। युवती ने विरोध करने की कोशिश की तो शाकिब ने आनन-फानन में ईद से ठीक एक दिन पहले चांद दिखने वाली रात को ही परिवार और दोस्त के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार बेरहम शाकिब ने युवती का धड़ और हाथ काटकर अलग कर दिए थे। धड़ को तो एक ईंट से बांधकर तालाब में फेंक दिया था, जबकि हाथ और शव को एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Shakib had killed a girl student of Bachelor of Commerce in a village of Meerut
मुठभेड़ में घायल हुआ था शाकिब - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कातिल शाकिब वारदात को छुपाने के लिए गुम हो गया। वहीं लंबे समय से जांच में जुटी मेरठ पुलिस को आखिर इस मामले में सफलता मिल ही गई। पुलिस ने हत्यारोपी शाकिब समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। वहीं एसएसपी अजय साहनी ने मंगलवार को खुलासे करते हुए मामले की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

युवती को इंसाफ दिलाने के लिए कम पड़ेंगे सबूत

Meerut Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Shakib had killed a girl student of Bachelor of Commerce in a village of Meerut
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए सबूत काफी कम हैं। पुलिस अभी तक छात्रा की कटी गर्दन और हाथ बरामद नहीं कर पाई है। ऐसे में युवती को न्याय दिलाना पुलिस के लिए चुनौती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed