फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar, vandalism and firing at the birthday party in Hotel 22B, employees assaulted, 24 arrested

Meerut: होटल 22बी में जन्मदिन की पार्टी में बवाल, हंगामा, तोड़फोड़ और फायरिंग, कर्मचारियों से मारपीट; 24 पकड़े

Thu, 10 Jul 2025 11:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 10 Jul 2025 11:51 PM IST
सार

होटल में वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी दमनजीत सिंह और प्रहलादनगर निवासी अवि बजाज पक्ष के बीच मारपीट हो गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने शराब पी रखी थी। गोली चलाने वाला युवक जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Uproar, vandalism and firing at the birthday party in Hotel 22B, employees assaulted, 24 arrested
फायरिंग का आरोपी और होटल 22बी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट स्थित होटल 22 बी में बुधवार देर रात जन्मदिन मनाने आए युवकों के दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने होटल में तोड़फोड़ की। सुरक्षाकर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी गई। इस दौरान एक पक्ष के पुनीत आहूजा ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं मिली। होटल मैनेजर की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और 24 युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

 

होटल के मैनेजर विष्णु कुमार यादव की ओर से दी गई तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में पुनीत आहूजा, अवि बजाज, दमनजीत सिंह, वंश अरोरा को नामजद कर और 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने चार नामजद समेत 24 पर जानलेवा हमले आदि की धारा में केस दर्ज किया है। 
गोली चलाने वाले आरोपी पुनीत आहूजा को अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों पक्षों के 12 आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया व अन्य को पूछताछ कर छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट में हजारी की प्याऊ के पास स्थित होटल 22 बी के जीएम विष्णु कुमार यादव के अनुसार बुधवार दोपहर को वेस्टन कचहरी रोड निवासी दमनजीत सिंह ने अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी के लिए बुकिंग कराई थी। दमनजीत सिंह और उसके करीब 17-18 दोस्त शाम सात बजे जन्मदिन की पार्टी के लिए होटल पहुंच गए।
शाम को प्रहलादनगर निवासी अवि बजाज ने भी अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के लिए बुकिंग कराई भी। अवि बजाज और उसके छह दोस्त रात नौ बजे जन्मदिन मनाने होटल पहुंचे थे। दोनों पक्षों ने अपने-अपने जन्मदिन की पार्टी मनाई।
 
विज्ञापन

पार्टी खत्म होने के बाद हुआ झगड़ा
देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब पार्टी खत्म हो गई, तो सब घर जाने लगे। ऊपर से नीचे आते समय रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। युवकों ने एक दूसरे पर कुर्सी उठाकर फेंकनी शुरू कर दी। होटल के सुरक्षाकर्मी आए तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। बताया गया है कि हमलावरों ने शराब भी पी रखी थी।
 

एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा
मारपीट के दौरान अवि बजाज के दोस्त पुनीत आहूजा ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग उसने दमनजीत सिंह के दोस्त आनंद निकेतन पल्लवपुरम निवासी वंश अरोरा पर की। वंश गोली लगने से बाल-बाल बचा। फायरिंग होने पर होटल में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। 


 

अवैध पिस्टल की बरामद
लालकुर्ती पुलिस ने फायरिंग करने वाले पुनीत अहूजा को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद की। पकड़े गए युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे तक वहां हंगामा की स्थिति रही। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वाले प्रहलादनगर लिसाड़ी गेट निवासी पुनीत आहूजा को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। वंश, दमनजीत सिंह, अवि बजाज को नोटिस तामील कराए गए हैं।

ये भी देखें...
Meerut: तेज बारिश से उखड़कर चलती बाइक पर गिरा जामुन का विशाल पेड़, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी समेत दो घायल    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed