फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her

अरुण हत्याकांड: बेटी की करतूत पर बिलखती रही मां, बोली-काश पैदा होते ही घोट देती गला, ताने मारती रहीं महिलाएं

Sat, 30 Dec 2023 08:49 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Dec 2023 08:49 AM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में अरुण की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, शुक्रवार को अरुण के शव का ट्योढ़ी गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आरोपी अर्चना की मां भी अंतिम संस्कार में पहुंची। वह बिलखती रही और अपनी बेटी की करतूत पर उसे कोसती रही।

विज्ञापन
Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ौत के टयौढी गांव में अरूण की उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या करा डाली। अरूण के अंतिम संस्कार के दौरान आरोपी अर्चना की मां ललिता भी शामिल हुई। इस दौरान ललिता अपनी बेटी की करतूत पर खूब रोई। रोते हुए वह कह रही थी कि काश पैदा होते ही अर्चना का गला घोट देती, कम से कम आज दो परिवार उजड़ने से तो बच जाते। वहीं जैसे ही परिवार व गांव की महिलाओं को अर्चना की मां के आने की जानकारी हुई तो उन्होंने ललिता को खूब ताने मारे और कहा कि कैसी बेटी को जन्म दिया तूने। पूरे परिवार को ही उजाड़ दिया।

विज्ञापन

Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

मेरठ में पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को तकरीबन एक बजे अरूण का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव में पहुंचा। सुबह से ही ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए अरूण के शव का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उसका शव गांव में पहुंचा, भारी भीड़ एकत्रित हो गई। अंतिम संस्कार से पहले हर कोई अरूण को अंतिम बार देखना चाहता था। शव देखते ही लोगों की आंखें भर आई। सभी कह रहे थे कि अरूण बहुत भला लड़का था। यह बहुत गलत हुआ है। भगवान भी ऐसी औरत को कभी माफ नहीं करेगा, जिसने अपने ही पति की हत्या करा दी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

परिवार की दो-तीन महिलाओं के साथ अरूण के अंतिम संस्कार में पहुंची अर्चना की मां
अरूण हत्याकांड में बेटी के शामिल होने की सूचना पर मां ललिता के पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई। वह मन ही मन में बेटी को कोसने लगी। यहीं वजह रही कि वह परिवार की दो-तीन महिलाओं के साथ अरूण के अंतिम संस्कार में शामिल हुई, लेकिन जैसे ही वह अरूण के घर पर पहुंची, तो वहां पर शोक जता रही महिलाएं उसे देखकर आग बबूला हो उठीं। राेते हुए सभी महिलाएं कह रही थीं कि ये कैसी बेटी को जन्म दिया तूने, हंसता-खेलता परिवार ही उजाड़ दिया। महिलाएं ललिता को बार-बार ताने दे रही थीं और ललिता भी रोते हुए अपनी बेटी को कोस रही थी।

विज्ञापन

Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
अरूण के शव के पीछे शमशान घाट तक पहुंची अर्चना की मां
मृतक अरूण के परिवार व गांव की अन्य महिलाओं द्वारा ताने देने के बाद अर्चना की मां ललिता अरूण के शव के पीछे शमशान घाट तक पहुंची। वहां पर वह बेसुध होकर रो रही थी और एक अन्य महिला उसे रोते हुए थाम रही थी। शायद ललिता को अपनी बेटी की हरकतों का पहले से ही पता था। वह अपनी बेटी की करतूत पर खूब रोई और कह रही थी कि काश पैदा होते ही तेरा गला घोट देती, आज उजड़ने से दो परिवार को बच जाते। 
 

Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
पौने घंटे तक करते रहे अंतिम संस्कार होने का इंतजार
दरअसल पोस्टमार्टम के बाद अरूण के शव को तो गांव में भेज दिया गया था, लेकिन इस दौरान कुछ कागजी कार्रवाई अधूरी रह गई थी। जिनको पूरा कराने के लिए अरूण के पिता सत्यवीर पीछे रह गए थे। उधर गांव में अरूण का शव पहुंचने के बाद परिवार व अन्य महिलाओं की स्थिती को देखते हुए थोडी देर बाद ही अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग शव को लेकर चल पड़े थे। शमशान घाट में पहुंचने के बाद पौने घंटे बाद सत्यवीर वहां पर पहुंचा, जिसके बाद अरूण के शव का दाह संस्कार किया गया।

Arun murder case: Mother kept crying over her daughter actions, says I wish she would have strangled her
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
रोते-राेते छोटा भाई हुआ बेहोश, दोनों में था बहुत लगाव
अरूण के शव को देखकर मां वीरमति, बहन नेहा समेत परिवार की अन्य महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। इस दौरान जब अरूण के शव को अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में अरूण का छोटा भाई अंकुर रोते हुए बेहोश हो गया। लोग किसी तरह उसे होश में लेकर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed