फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, There will be complete lockdown in Meerut every week on Monday and Thursday

मेरठ: अब सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, घर से निकलने पर होगी पाबंदी, डीएम ने की घोषणा

Fri, 15 May 2020 03:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 03:47 PM IST
सार

मेरठ में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने की बड़ी घोषणा
अब मेरठ में सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी शहर में संपूर्ण लॉकडाउन रहा था

विज्ञापन
Meerut, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, There will be complete lockdown in Meerut every week on Monday and Thursday
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने फिर से एक बड़ी घोषणा की है। डीएम के अनुसार अब मेरठ में सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले शहर में बृहस्पतिवार यानी 14 मई को संपूर्ण लॉकडाउन रहा था।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि शहर में घर से निकलने की केवल उन्हें ही परमिशन दी जाएगी जो बहुत जरूरी काम, जैसे सफाईकर्मी, दवा स्टोर संचालक, मीडियाकर्मी या फिर शहर में खुलने वाली कुछ फैक्टरियों के कर्मचारी आदि।  
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, उसका पूरे देश ने पूरी तरह से पालन किया था। ठीक उसी तरह से मेरठ में भी सप्ताह में दो दिन के लिए पूर्णतया लॉकडाउन/सुपर लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में दिन भर पसरा रहा सन्नाटा, सड़कों पर उतरे आला अफसर, संपूर्ण लॉकडाउन का दिखा पूरा असर, देखें तस्वीरें

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनता कर्फ्यू की तरह ही सुपर लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा।

केवल यह खुलेंगे सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

- दवा की दुकानें, दूध की डेयरी, पेट्रोल पंप
- बैंक खुलेंगे लेकिन ग्राहक नहीं जाएंगे, केवल कर्मचारी काम करेंगे

यह बंद रहेगा

- फल, सब्जी और किराने की दुकान से लेकर सभी बाजार
- जागृति विहार अस्थायी सब्जी मंडी शाम सात बजे के बजाय रात 10 बजे से खुलेगी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed