फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Union minister Nitin Gadkari's big announcement, Pakistan's water will bring in Yamuna river

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा एलान- यमुना में लाएंगे पाकिस्तान जाने वाला पानी, ऐसे बनाई योजना

Wed, 20 Feb 2019 09:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Union minister Nitin Gadkari's big announcement, Pakistan's water will bring in Yamuna river
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी अब पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। तीन प्रोजेक्ट तैयार कर इस पानी को यमुना तक लाएंगे। इटावा, दिल्ली और आगरा तक जलमार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है। बागपत में रिवर पोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान फसल चक्र बदलें और चीनी मिले गन्ने के रस से एथनॉल बनाए तो रोजगार और आमदनी बढ़ेगी।

विज्ञापन

  
बालैनी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेरठ बाईपास से हरियाणा बॉर्डर तक डबल लेन हाईवे और बागपत में यमुना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के साथ-साथ जलमार्ग पर सरकार काम कर रही है। भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी यमुना में लाया जाएगा। हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली से आगरा जलमार्ग से जा सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद रिवर पोर्ट भी बागपत में यमुना किनारे बनाए जाने की तैयारी है। पोर्ट से चीनी बांग्लादेश और म्यांमार तक भेजी जाएगी, इसमें खर्च कम होगा। प्रयागराज से वाराणसी तक जलमार्ग तैयार है, जल्द ही इसमें रिवर बोट चलेगी। एक बोट में 14 लोग बैठे सकेंगे। गंगा के साथ यमुना, हिंडन, काली समेत अन्य नदियों और नालों के पानी को नमामि गंगे योजना से साफ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितनी चीनी तैयार की जाएगी, उससे परेशानी बढ़ेगी। गन्ने के रस से चीनी के बजाए सीधे एथेनॉल बनाना जाए। जो चीनी मिल एथेनॉल नहीं बनाएगी, उसे नुकसान होगा। कटाक्ष किया कि चीनी बनाओगे तो गड्ढे में जाओगे, क्योंकि चीनी का भाव ब्राजील में तय होता है। किसानों से फसल चक्र में बदलाव का आह्वान किया।
 
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में भी इस बार कमल खिलेगा। संसद सत्र के आखिरी दिन मुलायम सिंह यादव के भाषण से साफ हो गया कि वह राष्ट्रवादी हैं। सपा, बसपा और गठबंधन कर रहे लोगों को जनता सबक सिखाएगी।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनता केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार के साथ है। साल 2019 में भी भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ेगा। चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है। यह इंसाफ और संस्कृति बचाने की लड़ाई है। भाजपा देश बचाने में जुटी है। इस दौरान सिवाल खास विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, जगत सिंह, मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू सिवाच, भाजपा के संगठन मंत्री देवेंद्र चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन विमल शर्मा ने किया। 

इतना भी आसान नहीं यमुना में पानी लाना
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी तीन प्रोजेक्ट तैयार कर यमुना में लाने की बात कही है। इस घोषणा पर सवाल खड़े हो रहे है। इसके लिए विश्व बैंक की मध्यस्तता में हुआ सिंधु जल समझौता इस राह में बड़ी बाधा है। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोकने की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक इसे रोका नहीं गया है। पहले हुए भारत पाक युद्धों के दौरान भी यह समझौता प्रभावी रहा था। इसके अलावा भौगोलिक परिस्थितियां एक बड़ी समस्या है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed