Meerut: कार सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर बरसाई गोलियां, गंभीर, सामने आई ये वजह
प्रेम प्रसंग के मामले में कार सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बहसूमा अल सुबह रहमापुर गांव स्थित पीपल के पास कार सवार युवकों ने अभिषेक (20)पुत्र हरबीर उसके चाचा नैनपाल पुत्र किन्नी पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को परिजनों ने मेरठ स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक अभिषेक के सिर के पास गोली होकर गुजर गई। वह मामूली रूप से घायल है, जबकि एक गोली उसके चाचा नेमपाल के पैर में जा लगी।
ग्रामीणों ने बताया कि रहमापुर निवासी अर्पिता पुत्री हरवीर व पडोसी गांव झुनझुनी निवासी अक्षय भाटी पुत्र सुनील भाटी ने कोर्ट मैरिज के लिए पेपर दाखिल कर दिए थे।
कोर्ट मैरिज की जानकारी होने पर परिजनों ने अर्पिता पर दबाव बनाकर अक्षय के के विरोध में बयान दर्ज करा कोर्ट मैरिज कैंसिल करा दी थी। शनिवार अल सुबह अर्पिता गांव के बाहरी छोर पर स्थित पीपल के पेड़ के पास शनिदेव की पूजा करने आई थी।
यह भी पढ़ें: Satypal Malik: सीबीआई के छापे के बाद पूर्व राज्यपाल बोले- मेरे पास कर्ज ही कर्ज, सरकार चाहे तो उसे ले ले
अक्षय भाटी की दिव्यांग बुआ रहमापुर गांव में
अक्षय भाटी की दिव्यांग बुआ की शादी पड़ोस के गांव रहमापुर में दिव्यांग फूफा से हुई है। अक्षय भाटी का बुआ के यहां आना जाना था। उनके पड़ोस में ही अर्पिता भी उनके यहां पर आती थी। यही पर आपस में अक्षय व अर्पिता में प्रेम प्रसंग हो गया। अर्पिता मेरठ स्थित आईएमटी कॉलेज एमबीए की छात्रा है। अक्षय भाटी भी मेरठ से ही ग्रेजुएशन कर रहा है। क़रीब दो साल से प्रेम प्रसंग कोर्ट मैरिज की परवान तक पहुंच गया।
ग्रामीणों में चर्चा है कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन दिन तक वह झुनझुनी गांव में रही थी। इसके बाद अर्पिता के परिजन सामाजिक प्रतिष्ठा की दुहाई देकर परंपरागत शादी का आश्वासन दे कर घर ले आए थे। बाद में उस पर दबाव बना कर बयान बदलवा दिए।
तीन दिन पहले भी मिलने आया था अक्षय भाटी
ग्रामीणों में चर्चा है कि अक्षय भाटी तीन दिन पहले भी अर्पिता से मिलने आया था। बताया गया है कि रात में सीढी लगाकर वह अर्पिता के पास जा रहा था। सीढी से पैर फिसलने पर वह गिर पड़ा। परिजनों की आंख खुल गई। और वह खेतों से होकर फरार हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन में हाथ नहीं आया।
वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है रहमापुर निवासी अर्पिता व झुनझुनी निवासी अक्षय भाटी की कोर्ट मैरिज की बात सामने आई है। शनिवार को अक्षय भाटी साथियों के साथ आया था। अक्षय भाटी के परिजनों का कहना है कि अर्पिता ने ही फोन कर उसे बुलाया था। तारीख के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।