{"_id":"6494421f6acc927c7a08b264","slug":"meerut-two-youths-drowned-in-gangnahar-in-mawana-and-police-and-divers-are-engaged-in-search-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगनहर में डूबे दो युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगनहर में डूबे दो युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया
Thu, 22 Jun 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:22 PM IST
सार
Meerut News : गंगनहर में नहाते समय दो युवक डूब गए। वहीं, पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश में जुट गए हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मेडिकल के शेरगढ़ी निवासी दो युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। दीपक पुत्र चंद्रपाल और नितिन निवासीगण शेरगढ़ी मेडिकल अपने दोस्त कमल निवासी शास्त्रीनगर और रमन निवासी फतेउल्लापुर के साथ मवाना गंगनहर में बाइक से नहाने गए थे। कमल और रमन किनारे पर नहा रहे थे, जबकि दीपक और नितिन बीच में नहाने चले गए। इसी दौरान अचानक से दीपक और नितिन गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
विज्ञापन
वहीं, दोनों को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन, कोई आसपास नहीं था। मामले की जानकारी मिलने पर मवाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने दोनों की तलाश की लेकिन, पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार