Meerut: एक युवक समेत दो गंगनहर में डूबे, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Meerut News : गंगनहर में नहाते समय एक युवक और एक किशोर डूब गए। दोनों के डूबने की सूचना से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
मेरठ के सरधना में नानू पुल स्थित गंगनहर में एक युवक समेत दो डूब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि लालकुर्ती बाजार मेरठ निवासी सागर (22) पुत्र इतवारी व रिंकू (17) पुत्र रामजीलाल बुधवार को नहर में डूब गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम
वहीं, सागर की मां रानी और बहन आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया है। फिलहाल एक युवक और किशोर की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा
बताया गया कि ये दोनों मेंढा के बच्चे को प्रवाहित करने के बाद नहर में नहाने लगे। इसी बीच तेज बहाव और गहरे पानी में सागर और रिंकू डूब गए। चार साल पहले राजू व लक्ष्मण भोला झाल पर डूब गए थे।