{"_id":"687fb9bfcf371a0d0105a7a8","slug":"meerut-two-youths-died-after-falling-into-the-drain-family-members-said-such-things-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिया पर सो रहा था युवक, करवट ली और नाले में गिर गया, सुबह इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिया पर सो रहा था युवक, करवट ली और नाले में गिर गया, सुबह इस हाल में मिली लाश
Tue, 22 Jul 2025 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:48 PM IST
सार
Death of Youth: खत्ता रोड निवासी सद्दाम काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समर कॉलोनी में नाले में गिरकर सद्दाम (25) की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी सद्दाम पेंटिंग ब्रश बनाने का काम करता था। सोमवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था, उसके बाद लौटा नहीं। मंगलवार सुबह उसका शव लिसाड़ी गेट क्षेत्र की समर कॉलोनी स्थित नाले में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नाले से निकलवाया और पहचान के प्रयास किए।
विज्ञापन
सद्दाम को तलाशते हुए उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि वह सोमवार रात नाले की पुलिया पर लेटा हुआ था। करीब दो बजे करवट लेने पर वह नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों ने लिखित में किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। सद्दाम नशा करने का आदी था।