{"_id":"5fa8008defe28a47c2493f78","slug":"meerut-two-young-girls-fall-in-love-while-working-together-in-a-nursing-home-matter-reached-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नर्सिंग होम में साथ काम करते-करते एक-दूसरे को दिल दे बैठी दो युवतियां, थाने पहुंचा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नर्सिंग होम में साथ काम करते-करते एक-दूसरे को दिल दे बैठी दो युवतियां, थाने पहुंचा मामला
Sun, 08 Nov 2020 07:58 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
छपरौली कसबे के नर्सिंग होम में साथ काम करते-करते दो युवतियां एक-दूसरे को दिल दे बैठी। एक युवती मुजफ्फरनगर और दूसरी छपरौली की रहने वाली है। पिछले आठ महीने से दोनों साथ रह रही थी। परिजनों ने शादी की दबाव बनाया तो दोनों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को दोनों युवती बड़ौत कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए आई हुई थी। छपरौली चुंगी पर मुजफ्फरनगर निवासी युवती के परिवार के लोग पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता छपरौली की युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बड़ौत कोतवाली तक मामला पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी है। एक युवती को परिजन मुजफ्फरनगर ले गए, जबकि दूसरी छपरौली लौट गई है। जिले की युवती का कहना है कि अगर उसकी साथी को वापस नहीं भेजा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। वह दोनों साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन