फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two-year-old innocent Yuvi dies after falling in a bucket while playing in Lavad

Meerut: खेलते हुए बाल्टी में सिर के बल गिरा दो साल के मासूम की मौत, मजदूरी के लिए गए थे माता-पिता

Wed, 05 Oct 2022 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

लावड़ कस्बे की एजेंसी वाले मोहल्ले में मंगलवार देर शाम खेलते समय दो साल के मासूूम युवी की बाल्टी में उल्टा गिरने के चलते मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Two-year-old innocent Yuvi dies after falling in a bucket while playing in Lavad
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ के लावड़ कस्बे की एजेंसी वाले मोहल्ले में मंगलवार देर शाम खेलते समय दो साल के मासूूम युवी की बाल्टी में उल्टा गिरने के चलते मौत हो गई। घर पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी रणवीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा युवी दो साल का था। मंगलवार को दंपती मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर चारों भाई थे। देर शाम खेलने के दौरान युवी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। बड़े भाइयों का इस ओर ध्यान नहीं गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण युवी की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। मजदूरी से जब दंपती घर लौटा तो उन्होंने युवी की तलाश की। युवी बाल्टी में मुंह के बल गिरा मिला। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed