फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two members of the solver gang who took the sub-inspector exam by preparing fake documents were arrested, the deal was settled for eight lakhs

मेरठ : फर्जी दस्तावेज तैयार कर उप निरीक्षक की परीक्षा देने वाले सॉल्वर गैंग के दो सदस्य दबोचे, आठ लाख में तय हुआ था सौदा

Mon, 15 Nov 2021 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

मेरठ के आईटीएम कॉलेज पांचली में पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा चल रही है। रविवार शाम को चैकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेजों के साथ सॉल्वर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut: Two members of the solver gang who took the sub-inspector exam by preparing fake documents were arrested, the deal was settled for eight lakhs
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द में जानी पुलिस ने मेरठ बागपत मार्ग पर स्थित आईटीएम कॉलेज पांचली से पुलिस उप निरीक्षक की फर्जी दस्तावेज तैयार कर परीक्षा देने वाले सॉल्वर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य फरार है।    

विज्ञापन

            
जानकारी के अनुसार आईटीएम कॉलेज पांचली में पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा चल रही है। रविवार शाम को चार बजे तृतीय पाली में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व अन्य कागज चेक कर एंट्री दी जा रही थी। इस दौरान एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की चेकिंग के दौरान परीक्षा अधिकारी शाहरुख अंसारी को शक हुआ। जिस पर शाहरुख अंसारी ने गेट पर तैनात जानी पुलिस को बुला लिया। जानी पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

 

पूछताछ में युवक ने बताया की उसका नाम आशुतोष मणि त्रिपाठी पुत्र सुशील मणि त्रिपाठी जिला देवरिया है। वह अमित निवासी बिशनपुरा बैहटा, जिला पटना बिहार के गिरोह में सरकारी नौकरी लगाने को लेकर अभ्यार्थियों के फर्जी प्रपत्र तैयार कर परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को उसके पास से मानवेंद्र निवासी कोटकी जिला फिरोजाबाद का फर्जी प्रवेश पत्र मिला है। जिस की परीक्षा देने के लिए वह आया था। पुलिस ने आशुतोष मणि की पूछताछ के बाद पांचली से साहिल खान पुत्र हनीफ खान निवासी लालपुर थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर को भी गिरफ्तार किया है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार पेपर देने के लिए अमित ने मानवेंद्र से आठ लाख रूपए  तय किए थे।


 

पेपर सोल्व करने के आशुतोष मणि त्रिपाठी को मानवेंद्र की जगह परीक्षा देखकर पेपर सोल्ड करने के 75 हजार रुपए तय हुए थे। गिरफ्तार साहिर  आने जाने और फर्जी कागज तैयार करने में हेल्प करता था। पुलिस ने घटना में आशुतोष मणि त्रिपाठी, साहिल खान, मानवेंद्र सिंह, अमित निवासी टूंडला फिरोजाबाद और अमित निवासी पटना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed