Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two interstate smugglers arrested with 4.42 kg opium, started the business out of greed to get rich

Meerut: 4.42 किग्रा अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के लालच में शुरू किया था धंधा

Sun, 15 Jun 2025 11:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Jun 2025 11:00 AM IST
सार

एसटीएफ ने दोनों तस्करों को पकड़ा। ये लोग झारखंड से अफीम लाकर एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। पुलिस इनके नेटवर्क के बारे में पता कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Two interstate smugglers arrested with 4.42 kg opium, started the business out of greed to get rich
arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम खरखौदा थाना क्षेत्र में 4.42 किग्रा अफीम के साथ अंतराज्यीय मादक तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। हापुड़ रोड पर पांची पुल के पास से पकड़ा गया आरोपी हंसराज अमरोहा जिले के थाना गंगेश्री के गांव रुखालू और फिरासत अली थाना हसनपुर के लालबाग तिराहा का रहने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों झारखंड से अफीम लाकर एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ खरखौदा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। झारखंड से अफीम लाकर सप्लाई की जा रही है। गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम टीम को सूचना मिली कि गिरोह के दो सदस्य झारखंड से वैगनआर में अफीम लेकर मेरठ आने वाले हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर खरखौदा थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर पांची पुल के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अफीम के अलावा तीन मोबाइल, एक वैगनआर और 800 रुपये बरामद हुए। एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया वह वर्ष 2021 से झारखंड से अफीम की तस्करी करते हैं और विभिन्न स्थानों पर फुटकर में बेचते हैं।
 
विज्ञापन

वर्ष 2022 में एसटीएफ ने फिरासत अली को थाना ककरंखेडा क्षेत्र से डेढ़ किग्रा अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। कंकरखेड़ा में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिरासत अली की मुलाकात हंसराज से हुई। उसने हंसराज को बताया कि वह झारखंड से अफीम की तस्करी करता है। साथ में काम करने पर काफी पैसा मिलेगा। इसके बाद दोनों साथ मिलकर तस्करी करने लगे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद उन्हें खरखौदा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed