{"_id":"6893941a968a9f63230e841e","slug":"meerut-two-babies-born-connected-in-the-medical-college-both-died-two-days-after-birth-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेडिकल कॉलेज में जुड़े हुए पैदा हुए दो शिशु, जन्म के 48 घंटे में ही दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेडिकल कॉलेज में जुड़े हुए पैदा हुए दो शिशु, जन्म के 48 घंटे में ही दोनों की मौत
Wed, 06 Aug 2025 11:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:14 PM IST
सार
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को शरीर से जुड़े हुए दो बच्चों का जन्म हुआ था। दो दिन बाद ही बुधवार को दोनों की मौत हो गई। एक लाख में से केवल एक ही इस तरह का दुर्लभ केस सामने आता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जुड़े हुए पैदा हुए दोनों शिशुओं की मौत हो गई है। शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दुर्लभ जुड़े हुए दो शिशुओं का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
बागपत जिले की पहली बार गर्भवती हुई 24 वर्षीय महिला ने इन बच्चों को जन्म दिया था। दोनों भ्रूणों की वक्ष एवं उदर गुहा संयुक्त थी। उनके यकृत और हृदय जैसे आंतरिक अंग साझा थे। बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरत्न ने बताया कि दोनों शिशुओं की मृत्यु हो गई है। इस तरह जुड़े हुए शिशु होना अत्यंत दुर्लभ है। लगभग एक लाख में से केवल एक मामला ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश संयुक्त जुड़वा शिशु मृत जन्म लेते हैं या जन्म के तुरंत बाद जीवित नहीं रह पाते। जो जीवित रहते हैं, वे प्रायः शरीर के किसी हिस्से जैसे छाती, पेट या श्रोणि से जुड़े होते हैं और कभी-कभी आंतरिक अंग भी साझा करते हैं। अगर संभव हो, तो ऐसे जुड़वा बच्चों को शल्य क्रिया द्वारा अलग किया जा सकता है, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वे किस हिस्से से जुड़े हैं और कौन से अंग साझा कर रहे हैं।
ये भी देखें...
Baghpat: चांद-सितारा वाली राखी देख भड़कीं साध्वी प्राची, बोलीं- ये है 'राखी जिहाद', इसके बजाय बांध दें कलावा
ये भी देखें...
Baghpat: चांद-सितारा वाली राखी देख भड़कीं साध्वी प्राची, बोलीं- ये है 'राखी जिहाद', इसके बजाय बांध दें कलावा